केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत देश का हर नागरिक अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने लिए बैंक से 50 हजार से लगाकर 10 लाख रुपए तक का ऋण ले सकता है. बता दें कि इस योजना से लोन के लिए न तो कोई गारंटर की जरूरत रहती है और न ही ज्यादा कागज कार्यवाही होती है. फिर भी कई बार ऋण लेने के इच्छुक व्यक्तियों की शिकायत रहती है कि उन्हें बैंक मैनेजर द्वारा लोन देने में आना-कानी की जा रही है. ऐसे में लोन लेने के इच्छुक व्यक्ति बैंक के चक्कर लगाते हुए आखिरकार थक-हार जाते है और उन्हें मुद्रा योजना का लाभ नहीं मिल पाता है.
PMMY: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2021, ऑनलाइन फॉर्म, मुद्रा ऋण की जानकारी
अगर आपने भी इस योजना के तहत लोन लेने के लिए किसी बैंक में अप्लाई किया है और आपको लोन देने देने में बैंक अधिकारी आना-कानी कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे है राज्यवार टोल फ्री नंबर. इन नंबरों पर आप कॉल करके अपने लोन में आ रही अड़चन के बारे में जान सकते है और इसके लिए शिकायत दर्ज करवा सकते हो.
राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर – 1800 180 1111, 1800 11 0001
क्र.सं. | राज्य | टोल फ्री नंबर |
1 | बिहार | 18003456195 |
2 | मध्य प्रदेश | 18002334035 |
3 | उत्तर प्रदेश | 18001027788 |
4 | उत्तराखंड | 18001804167 |
5 | राजस्थान | 18001806546 |
6 | हरियाणा | 18001802222 |
7 | पंजाब | 18001802222 |
8 | छत्तीसगढ़ | 18002334358 |
9 | गुजरात | 18002338944 |
10 | झारखंड | 18003456576 |
11 | महाराष्ट्र | 18001022636 |
12 | दिल्ली | 18001800124 |
13 | चंडीगढ़ | 18001804383 |
14 | आंध्र प्रदेश | 18004251525 |
18 | अरुणांचल प्रदेश | 18003453988 |
16 | असम | 18003453988 |
17 | जम्मू और कश्मीर | 18001807087 |
18 | पश्चिम बंगाल | 18003453344 |
19 | हिमाचल प्रदेश | 18001802222 |
20 | गोवा | 18002333202 |
21 | दादरा एवं नागर हवेली | 18002338944 |
22 | दमन एवं दीव | 18002338944 |
23 | कर्नाटक | 180042597777 |
24 | केरल | 180042511222 |
25 | लक्षद्वीप | 0484-2369090 |
26 | उड़ीसा | 18003456551 |
27 | पुडुचेरी | 18004250016 |
28 | मणिपुर | 18003453988 |
29 | मेघालय | 18003453988 |
30 | मिज़ोरम | 18003453988 |
31 | नागालैंड | 18003453988 |
32 | सिक्किम | 18003453988 |
33 | तमिलनाडु | 18004251646 |
34 | तेलंगाना | 18004258933 |
35 | त्रिपुरा | 18003453344 |
36 | अंडमान-निकोबार | 18003454545 |
>> राज्यवार टोल फ्री नंबर की लिस्ट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें.
![](https://www.educationindialive.com/wp-content/uploads/2021/03/10-2.jpg)
केंद्र सरकार का प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना चलाने का उद्देश्य है कि देश में बरोजगारी नहीं बढे इसलिए देश का हर नागरिक इस योजना के तहत लोन लेकर अपना खुद का छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकें. आपको बता दें कि केंद्र सरकार की मुद्रा लोन योजना के तहत देश में लाखों लोगों ने लोन लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू किया है. फिर भी लोन के इच्छुक ऐसे कई व्यक्ति बैंकों के अधिकारयों की आना-कानी की वजह से इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है. इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री और शिकायत नंबरों की व्यवस्था की है.
मुद्रा लोन योजना को बांटा तीन श्रेणियों में–
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें पहली शिशु, दूसरी किशोर और तीसरी तरुण श्रेणी है. अगर आपको 50 हजार रुपए तक का लोन चाहिए तो शिशु श्रेणी से मिलेगा. वहीं 50 हजार से ऊपर और 5 लाख रुपए तक लोन लेना है तो किशोर श्रेणी में मिलेगा. अगर 5 लाख रुपए से ऊपर लोन लेना है तो तरुण श्रेणी में आप 5 लाख से 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते है.
>> इन बैंको के अधिकारीयों को आप लेंड लाइन नंबर या फिर ई-मेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है-
![](https://www.educationindialive.com/wp-content/uploads/2021/03/001.jpg)
![](https://www.educationindialive.com/wp-content/uploads/2021/03/002.jpg)
>> संबंधित बैंक अधिकारयों से शिकायत करने के लिए फोन नंबर लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करनी है तो यहां क्लिक करें.
![](https://www.educationindialive.com/wp-content/uploads/2021/03/20-1.jpg)
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पढ़े ये खबरें भी –
- Lpg Gas Cylinder Price Today: देखें ऑनलाइन लेटेस्ट रेट, एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतें
- विद्युत विभाग भर्ती 2021: राजस्थान के बिजली विभाग में AEN, JEN समेत निकली हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- RBSE Time Table 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने वर्ष 2021 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का जारी किया टाइम टेबल
- 12वीं पास के लिए निकली सैकड़ों पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च 2021
- पंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी
- राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना 2021: मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत ऐसे करें अपना आवेदन
- Indian Army Recruitment 2021: इंडियन आर्मी भर्ती रैली 18 मार्च से, ऐसे करें सिपाही डी फार्मा के लिए अभ्यर्थी अपना आवेदन
- West Bengal Police Constable Recruitment 2021: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021
- PMMY: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2021, ऑनलाइन फॉर्म
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2021: नि:शुल्क कोचिंग के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- Rajasthan PTET 2021: पीटीईटी-2021 ऑनलाइन फॉर्म
- बेरोजगारी भत्ता बिहार 2021: ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- बिहार में लैब टेक्नीशियन के लिए 12वीं पास युवा यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
- cbse exam 2021 date sheet के लिए यहां क्लिक करें
- प्रधानमंत्री जन-धन खाते में पैसा नहीं होने पर भी ऐसे निकालें 10 हजार रुपए
- ऐसे चेक करें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लिस्ट
- पीएम किसान निधि योजना के लिए ऐसे करें अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- Online Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस को घर बैठे ऐसे कराएं रिन्यु? जानिए पूरी प्रक्रिया
अपने राज्य, जिले, गांव से जुड़ी लेटेस्ट खबरें और ऐसी ही जानकारी आगे भी पाना चाहते हो तो साइड में आ रहे बेल आइकन को दबाएं और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा अपने मित्रों के पास शेयर करें ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल जाए.