Tokyo Paralympic India Medal Tally: टोक्यो पैरालंपिक खेलों में इस बार भारतीय खिलाड़ियों का शानदार और रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला. भारत ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व मेडल लिस्ट में अपना 24वां स्थान काबिज कर लिया है. आपको बता दें कि भारत ने अबकी बार टोक्यो पैरालंपिक 2020 में कुल 19 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. जिसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल है. इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 के रियो पैरालंपिक में रहा था, तब भारत ने 2 स्वर्ण समेत कुल 4 पदक अपने नाम किए थे.
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत को पहला गोल्ड मेडल राजस्थान की अवनि लेखरा ने दिलाया, जबकि दूसरा और तीसरा गोल्ड मेडल हरियाणा के सुमित अंतिल और मनीष नरवाल ने जीता था. वहीँ चौथा स्वर्ण पदक जीतने में ओड़िशा प्रमोद भगत सफल रहे तो पाचवां स्वर्ण पदक झपकने में राजस्थान के कृष्णा नागर अगाड़ी रहे. भारत के 19 मेडल विजेताओं की सूची इस प्रकार है-
टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भारत के गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) विजेता-
क्र.सं. | खिलाड़ी | प्रतियोगिता |
1. | अवनि लेखरा (राजस्थान) | निशानेबाजी |
2. | सुमित अंतिल (हरियाणा) | भाला फेंक |
3. | मनीष नरवाल (हरियाणा) | निशानेबाजी |
4. | प्रमोद भगत (ओड़िशा) | बैडमिंटन |
5. | कृष्णा नागर (राजस्थान) | बैडमिंटन |
टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भारत के सिल्वर मेडल (रजत पदक) विजेता-
क्र.सं. | खिलाड़ी | प्रतियोगिता |
1. | योगेश कथुनिया (दिल्ली) | चक्का फेंक |
2. | भाविना पटेल (गुजरात) | टेबल टेनिस |
3. | देवेंद्र झाझरिया (राजस्थान) | भाला फेंक |
4. | निषाद कुमार (हिमाचल प्रदेश) | ऊंची कूद |
5. | मरियप्पन थंगवेलु (तमिलनाडु) | ऊंची कूद |
6. | प्रवीण कुमार (उत्तर प्रदेश) | ऊंची कूद |
7. | सिंहराज अडाना (हरियाणा) | निशानेबाजी |
8. | सुहास यतिराज (उत्तर प्रदेश) | बैडमिंटन |
टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भारत के ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) विजेता-
क्र.सं. | खिलाड़ी | प्रतियोगिता |
1. | सुंदर सिंह गुर्जर (राजस्थान) | भाला फेंक |
2. | सिंहराज अडाना (हरियाणा) | निशानेबाजी |
3. | शरद कुमार (बिहार) | ऊंची कूद |
4. | हरविंदर सिंह (हरियाणा) | तीरंदाजी |
5. | अवनि लेखरा (राजस्थान) | निशानेबाजी |
6. | मनोज सरकार (उत्तराखंड) | बैडमिंटन |