Bihar BEd Result 2024: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया गया बिहार बी.एड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 के परिणाम का इंतजार कर रहें कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. बिहार बी.एड सीईटी 2024 का रिजल्ट आज 8 जुलाई 2024 को रिलीज कर दिया गया है. रिजल्ट आने के साथ ही कैंडिडेट्स का भी इंतजार समाप्त हो गया है. आपकी सुविधा के लिए नीचे रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दे दिया गया है.
Bihar BEd Result 2024 Direct Link
बिहार बी.एड एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट घोषित होने का टाइम भी निर्धारित है. बिहार बी.एड का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे घोषित हुआ है, यह जानकारी कुलपति संजय कुमार चौधरी ने दी है.
एलएनएमयू की ऑफिसियल वेबसाइट- biharcetbed-lnmu.in पर बिहार बी.एड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया गया है. परीक्षार्थियों को रिजल्ट चेक करनें के लिए लॉग इन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी. पासवर्ड याद न होने पर अभ्यर्थी ईमेल आईडी से इसे पुनः प्राप्त कर सकते है.
बिहार बी.एड 2024 की प्रवेश परीक्षा 25 जून 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई थी. इस एग्जाम के लिए रिपोर्टिंग टाइम 8.30 बजे तथा गेट क्लोजिंग टाइम 10.30 बजे तक का था. परीक्षा देने के लिए आवश्यक प्रवेश-पत्र 17 जून 2024 को रिलीज किया गया था. वहीं इस परीक्षा की ऑफिसियल आंसर की का प्रकाशन सेट वाइज 26 जून 2024 को हुआ था.
आंसर की पर कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज करानें की भी सुविधा प्रदान की गई थी. उम्मीदवारों ने 26 से 29 जून 2024 तक आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराई थी.
बिहार बी.एड समान प्रवेश परीक्षा में कुल 1 लाख 89 हजार 8 सौ 44 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. परीक्षा देने के लिए सेंटर पहुंचे कैंडिडेट्स में महिलाओं की संख्या 95,130 और पुरुषों की संख्या 94,430 थी. परीक्षा के आयोजन हेतु राज्य में 341 एग्जाम सेंटर बनाएं गए थे.
Bihar BEd Result 2024 Kaise Dekhe (How To Check Bihar BEd Result 2024)
- बिहार बी.एड प्रवेश परीक्षा का परिणाम चेक करनें के लिए सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट- biharcetbed-lnmu.in पर विजिट करें.
- होम पेज पर Apply Online पर प्रेस करें.
- यहां Sign In पर क्लिक करें.
- अब लॉग इन आईडी और पासवर्ड डालकर Submit करें.
- अगले पेज में Result Card पर क्लिक करें.
- फिर Rank Card के View/Download ऑप्शन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर बिहार बी.एड रिजल्ट ओपन हो जाएगा.
- Print पर क्लिक करकें बिहार बी.एड रिजल्ट डाउनलोड कर लें.
Bihar BEd Result 2024 Kab Aayega ? Bihar BEd Result Release Date
बिहार बी.एड प्रवेश परीक्षा 2024 के परिणाम की तिथि पूर्व में निर्धारित थी. नोडल पदाधिकारी अशोक मेहता के अनुसार 2 वर्षीय बी.एड का रिजल्ट 8 जुलाई 2024 को घोषित हुआ है. रिजल्ट दोपहर 12 बजे रिलीज किया गया है. रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट- biharcetbed-lnmu.in पर ऑनलाइन अपलोड हुआ है.
Bihar BEd Entrance Exam 2024 Total Colleges & Seats
बिहार बी.एड 2024 के लिए 13 यूनिवर्सिटीज के 325 कॉलेजों में 34,700 सीटें है. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के 33 कॉलेज में 3000 सीटें है. भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी, मधेपुरा के 13 कॉलेज में 1350 सीटें है. भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी, मुज्जफरपुर के 57 कॉलेज में 6050 सीटें है. जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के 12 कॉलेज में 1250 सीटें है.
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के 01 कॉलेज में 100 सीटें है. ललित नारायण मिथिल विश्वविद्यालय, दरभंगा के 31 कॉलेज में 3350 सीटें है. मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया के 47 कॉलेज में 5700 सीटें है. मौलाना मजहरुल हक अरबी व फारसी विश्वविद्यालय, पटना के 30 कॉलेज में 3050 सीटें है. मुंगेर यूनिवर्सिटी, मुंगेर के 5 कॉलेज में 500 सीटें है.
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना के 54 कॉलेज में 6000 सीटें है. पूर्णिया यूनिवर्सिटी, पूर्णिया के 07 कॉलेज में 700 सीटें है. तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी, भागलपुर के 15 कॉलेज में 1500 सीटें है. वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी, आरा के 20 कॉलेज में 1250 सीटें है.
Bihar B.Ed 2024 Total Colleges & Seats | ||
University Name | No. of Colleges | No. of Seats |
Aryabhatta Gyan University, Patna | 33 | 3000 |
Bhupendra Narayan Mandal University, Madhepura | 13 | 1350 |
Bhimrao Ambedkar Bihar University, Muzaffarpur | 57 | 6050 |
Jai Prakash University, Chapra | 12 | 1250 |
Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University, Darbhanga | 01 | 100 |
Lalit Narayan Mithila University, Darbhanga | 31 | 3350 |
Magadh University, Bodhgaya | 47 | 5700 |
Maulana Majharul-Haq Arabic and Parsian University, Patna | 30 | 3050 |
Munger University, Munger | 05 | 500 |
Patliputra University, Patna | 54 | 6000 |
Purnia Uniervsity, Purnia | 07 | 700 |
Tilka Manjhi Bhagalpur University, Bhagalpur | 15 | 1500 |
Veer Kunwar Singh University, Arrah | 20 | 1250 |
Total | 325 | 34,700 |
Bihar BEd 2024 Exam Pattern
बिहार बी.एड प्रवेश परीक्षा में 120 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे गए थे. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था. प्रश्न-पत्र में इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन, संस्कृत कॉम्प्रिहेंशन और हिंदी के 15-15 सवाल पूछे गए थे. इसके अलावा लॉजिकल & एनालिटिकल रीजनिंग और टीचिंग लर्निंग एनवायरनमेंट के 25-25 प्रश्न पूछे गए थे. वहीं 40 प्रश्न जनरल अवेयरनेस के पूछे गए थे.
प्रश्न-पत्र को हल करनें के लिए कैंडिडेट्स को 2 घंटे का समय दिया गया था. प्रश्न-पत्र ऑफलाइन मोड में हल करना था, जो कि ओ.एम.आर. आधारित था.
- Exam Mode: Offline (OMR Based)
- Exam Type: Objective (MCQs)
- Total Questions: 120
- Total Marks: 120
- Time Duration: 02 Hours
Exam Pattern | ||
Subject | No. of Questions | No. of Marks |
General English Comprehension (B.Ed. Programme) | 15 | 15 |
General Sanskrit Comprehension (Shiksha Shastri Programme) | 15 | 15 |
General Hindi | 15 | 15 |
Logical & Analytical Reasoning | 25 | 25 |
General Awareness | 40 | 40 |
Teaching-Learning Environment in Schools | 25 | 25 |
Total | 120 | 120 |
Bihar BEd 2024 Selection Proces
बिहार बी.एड प्रवेश परीक्षा के जरिए 2 वर्षीय बी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा. राज्य में रिक्त 34 हजार 700 सीटों पर कैंडिडेट्स को बी.एड कोर्स में दाखिला मिलेगा. बी.एड कोर्स में प्रवेश लेने के लिए सर्वप्रथम प्रवेश परीक्षा कैंडिडेट्स ने दी है. प्रवेश परीक्षा क्वालिफाई करनें वाले कैंडिडेट्स काउंसलिंग में भाग लेंगे. काउंसलिंग के बाद कॉलेज स्तर पर मेरिट तैयार कर बी.एड कोर्स में एडमिशन मिलेगा.
- Stage 1: Written Exam
- Stage 2: Counselling
Bihar BEd Result 2024 Important Dates
Important Dates | |
Application Start Date | 03-05-2024 |
Application Last Date | 28-05-2024 |
Application Last Date With Late Fee | 04-06-2024 |
Correction Date | 01 To 04 June 2024 |
Exam Date | 25-06-2024 |
Admit Card Release Date | 17-06-2024 |
Answer Key Release Date | 26-06-2024 |
Result Release Date | 08-07-2024 |
Result Time | 12:00 PM |
Bihar BEd Result 2024 Important Links
Important Links | |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Admit Card | Click Here |
Result | Click Here |
Telegram Channel | Join Now |
Whatsapp Channel | Join Now |
Questions About Bihar BEd Result 2024
Ans. बिहार बी.एड रिजल्ट आज 8 जुलाई 2024 को जारी किया गया है.
Ans. बिहार बी.एड रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट- biharcetbed-lnmu.in से निकालें.